निलंबन खत्म, जय श्रीराम का नारा लगाते सीधे वेल में पहुंचे बीजेपी विधायक [Suspension over, BJP MLAs reached the well shouting slogans of Jai Shri Ram]

1 Min Read

रांची। बीजेपी के निलंबित विधायकों का आज दो बजे निलंबन खत्म हो गया। निलंबन खत्म होते ही सारे विधायक जय श्रीराम का नारा लगाते सदन में घुसे।

सदन में घुसते ही अपनी सीट की ओर जाने की बजाय सभी सीधे वेल में पहुंच गये। भाजपा विधायक मानसून सत्र के आखिरी दिन दूसरी पाली में सदन में आये।

सदन में प्रवेश करते ही विधायक वेल में आ गए। वे अपनी सीट पर नहीं बैठे। भारत माता की जय के नारे भी विधायक वेल में लगा रहे हैं।

बता दें कि आज दोपहर दो बजे तक के लिए ही विधायक निलंबित थे। बताते चलें कि आज सदन का छठा और आखिरी दिन है।

भाजपा के ये 18 विधायक हुए थे निलंबित

जिन विधायकों का निलंबन हुआ था, उनमें अनंत ओझा,रणधीर सिंह,नारायण दास,अमित मंडल,नीरा यादव किशुन दास,केदार हाजरा,बिरंची नारायण,अर्पण सेन गुप्ता, राज सिन्हा,कोचे मुंडा,भानु प्रताप शाही, समरी लाल,सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,शशि भूषण मेहता,आलोक चौरसिया और पुष्पा देवी का नाम शामिल था।

इसे भी पढ़ें

बीजेपी के 18 विधायक सदन से निलंबित 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं