रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निलंबित वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता का निलंबन वापस हो गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी, गुलाम अहमद मीर के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने निलंबन वापसी का निर्देश दिया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से तीनों को निलंबन मुक्त कर दिया है।
तीनों से निष्ठापूर्वक पार्टी के लिए काम करने की अपेक्षा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने यह उम्मीद जतायी है कि पार्टी के उक्त तीनों वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी के विचार-धारा पर पूरी दृढ़ता से कार्य करेंगे।
साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपना निष्ठापूर्ण योगदान देंगे। कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलखो ने यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें








