सस्पेंस खत्म, चंपाई होंगे बीजेपी के, 30 अगस्त को रांची में लेंगे सदस्यता [Suspense is over, Champai will be from BJP, 30 will take membership in Ranchi]

1 Min Read

रांची। चंपाई सोरेन को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। चंपाई सोरेन अब बीजेपी में ही जायेंगे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार रात अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की।

इस मुलाकात में उनके साथ असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा भी थे। अमित शाह से मुलाकात के बाद उन्हें जेड प्लस सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है।

झारखंड लौटते ही उन्हें नया सुरक्षा कवर मिल जायेगा। मुलाकात के बाद हिमंता ने उनके भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

हिमंता ने एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीर शेयर कर बताया कि झारखंड के पूर्व आदिवासी मुख्यमंत्री और देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपाई सोरेन जी ने अब से थोड़ी देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वह 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे।

सुदेश भी मिले शाह से, मिलकर चुनाव लड़ेंगे

इससे पहले आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने भी अमित शाह से मुलाकात की और कहा कि एनडीए राज्य में मजबूती से चुनाव लड़ेगा। बीजेपी और आजसू मिलकर साथ ही राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें

फिर दिल्ली पहुंचे चंपाई, कर सकते हैं बड़ी घोषणा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं