निलंबित आइएएस छवि रंजन की हिरासत अवधि 7 जून तक बढ़ी

1 Min Read

रांची। चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की बिक्री से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि PMLA कोर्ट ने 7 जून तक बढ़ा दी है। आरोपियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई।

वर्तमान में यह मामला पुलिस पेपर सौंपने पर चल रहा है। हालांकि, आरोपियों को ईडी पुलिस पेपर सौंप चुकी है।

लेकिन, सौंपे गए पुलिस पेपर के कुछ पृष्ठ अस्पष्ट हैं। इस कारण उसे पढ़ा नहीं जा रहा है। ऐसे में आरोपियों की ओर से स्पष्ट पेपर मांगा जा रहा है।

मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, दलाल प्रेम प्रकाश, भरत प्रसाद, इम्तियाज अहमद, राजेश राय, अफसर अली, लखन सिंह और मो. सद्दाम न्यायिक हिरासत में है। जबकि, कारोबारी विष्णु अग्रवाल को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

वहीं एक आरोपी पुनीत भार्गव फरार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें

IPL फाइनल में बारिश हुई, तो रिजर्व डे पर खेला जायेगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं