BJP के निलंबित विधायकों ने विधानसभा में सीएम का चेंबर घेरा [Suspended BJP MLAs surrounded CM’s chamber in the Assembly]

1 Min Read

रांची। विधानसभा में मुख्यमंत्री के चेंबर को सभी निलंबित विधायकों ने घेर लिया है। सीएम के चेंबर के बाहर निलंबित विधायक धरने पर बैठ गये हैं।

कल निलंबित हुए थे बीजेपी विधायक

स्पीकर ने सत्र के पांचवे दिन भाजपा के 18 विधायकों को शुक्रवार दो बजे तक के लिए निलंबित कर दिया है। जिसके बाद से बीजेपी विधायकों में आक्रोश है।

बीजेपी विधायकों के निलंबन के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा था कि लोकतंत्र खत्म हो गया है।

इमरजेंसी लगाने वाले कांग्रेस ने जेएमएम के साथ मिलकर काला अध्याय लिखा है। बता दें कि आज झारखंड के विधानसभा सत्र का छठा और आखिरी दिन है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभाः सीबीए एक्ट में नहीं होगा संशोधन, प्रस्ताव पारित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं