सूर्य षष्ठी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न [Surya Shashthi festival was celebrated with devotion and gaiety]

2 Min Read

पिस्का नगडी। उदयाचल गामी भुवन भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही पिछले कई दिनों से चला आ रहा सूर्य षष्ठी के उपासना का त्योहार शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया।

पूर्व संध्या में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के समय भक्ति और श्रद्धा का जो संगम उमड़ा वह दर्शनीय और स्मरणीय रहा। जलाशय के घाट को हरि ओम युवा छठ पूजा समिति के द्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा रंग बिरंगे विद्युत लरी और बल्ब एक नयनाभिराम छटा बिखेर रहे थे।

समिति के द्वारा दूध, आम लकड़ी और पूजन सामग्री बांटे गए। सुबह में उगते सूरज को अर्घ्य दिया गया। भगवान सत्यनारायण की कथा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

समिति के अध्यक्ष आदित्य केशरी, कार्यकारी अध्यक्ष आशीष केशरी, महासचिव मणीष केशरी (मंटू), राहुल केशरी, रवि कुमार केशरी, अजित सोनी, राजेश केशरी, कोषाध्यक्ष दीपक बैठा, उपाध्यक्ष अमित कुमार, अनिल चौधरी (लाला), रघुबीर केशरी, प्रतिक चौधरी, नवनीत केशरी, दीपक साहू, शुभम राज, अभिषेक केशरी, संगठन मंत्री कैलाश साहू, कृष्ण केशरी, ओम प्रकाश महतो, निखिल साहू, शिव चौधरी, अमन केशरी, हिमांशु चौधरी, उज्जवल केशरी, देवानंद चौधरी, धनेश्वर गोप, दीपक सिंह, दुर्गेश केशरी, आयुष केशरी सहित कई लोगों की सराहनीय भूमिका रही। पुजारी ब्रजेश पांडेय रहे। अतिथियों में अजय नाथ शाहदेव के साथ कई अतिथि शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें

सूर्य उपासना का महापर्व छठ संपन्न

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं