रांची में लगी 58 हजार स्ट्रीट लाइटों का 3 दिनों में होगा सर्वे, 7 टीम करेगी जांच [Hemant Soren’s cabinet is ready to take oath, know the names of the contenders]

1 Min Read

रांची। राजधानी रांची के 53 वार्ड में ईईएसएल कंपनी ने करीब 58 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई हैं। इनमें से करीब 10 हजार लाइटें खराब पड़ी हैं। कंपनी का एग्रीमेंट भी खत्म हो गया है। बकाया करीब 22 करोड़ रुपए की मांग कंपनी कर रही है। इसे देखते हुए नगर निगम अब कंपनी द्वारा लगाई स्ट्रीट लाइटों का सर्वे कराया जाएगा।

निगम प्रशासक संदीप कुमार सिंह ने शहर में लगी सभी स्ट्रीट लाइटों की जांच करने का निर्देश दिया। इसके लिए 7 टीम बनाई गई। इसमें सभी वार्ड के सुपरवाइजर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, सहायक प्रशासक और ईईएसएल कंपनी के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। सातों टीम को तीन दिनों में 53 वार्डों में लगी लाइटों की जांच करने का टास्क दिया गया है।

एक-एक पोल की लाइट की जांचः

प्रशासक ने कहा कि हर वार्ड में एक-एक पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट की जांच करें। टीम एक सूची भी तैयार करेगी। कुल कितनी लाइटें लगी हैं, कितनी लाइटें अच्छी कंडीशन में और कितनी खराब हैं, कितनी लाइट की स्वीच-बोर्ड खराब है, इसकी जांच करके रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

रांची में आगजनी : 12 से अधिक दुकानें खाक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं