सुरेंद्र सोरेन बने रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची : सुरेंद्र सोरेन रांची प्रेस क्लब के नये अध्यक्ष चुने गये हैं। उन्होंने दिव्यांशु कुमार को हराकर रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष का चुनाव जीता।

12 राउंड के मतों की गिनती के दौरान सुरेंद्र सोरेन को कुल 335 वोट मिले जबकि दिव्यांशु कुमार को 256 और राजेश श्रीवास्तव को सिर्फ छह मत मिले।

हालांकि अध्यक्ष पद के लिए दिया गया एक वोट अवैध घोषित किया गया। रांची प्रेस क्लब चुनाव में 599 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया था। क्लब के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के वोटों की गिनती जारी है।

इसे भी पढ़ें– मोदी सरकार के 10 वर्षों में प्रत्यक्ष कर संग्रह तीन गुना होकर 19 लाख करोड़ से अधिक होने की संभावना

इसे भी पढ़ें– नीतीश कुमार फिर बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं