DGP Anurag Gupta:
रांची। झारखंड डीजीपी की नियुक्ति नियमावली को चुनौती देने वाली याचिका अब सुप्रीम कोर्ट में सुनी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 27 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है।
क्या है मामला ?
यह मामला झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति से जुड़ा हुआ है। इस मामले पर पहले झारखंड हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों जगह याचिकाएं दायर की गई थीं। वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने यह कहा कि यह नियुक्ति नियम संगत नहीं है।सुप्रीम कोर्ट ने अमीकस क्यूरी (Amicus Curiae) के अनुरोध को स्वीकार करते हुए इस याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में करने का फैसला लिया। यह याचिका झारखंड सरकार द्वारा डीजीपी के पद पर नियुक्ति के लिए बनाई गई नियमावली की वैधता को चुनौती देती है।
इसे भी पढ़ें
DGP Anurag Gupta: DGP अनुराग गुप्ता को SC से राहत, बाबूलाल मरांडी की अवमानना याचिका खारिज







