हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 29 को करेगा सुनवाई

1 Min Read

रांची। ईडी की कार्रवाई और गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 29 अप्रैल को सुनवाई होगी।

हेमंत सोरेन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने जस्टिस संजीव खन्ना से याचिका पर तत्काल सुनवाई का आग्रह किया था।

दरअसल, हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के बाद झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर 28 फरवरी को एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की बेंच ने सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

अब तक इसपर कोई फैसला नहीं आया है। हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एसएलपी में कहा है कि फैसला नहीं आने से वह लोकसभा चुनाव के प्रचार में भाग नहीं ले पा रहे हैं।

हाईकोर्ट का फैसला न आने से सोरेन के सामने दुविधा की स्थिति है, क्योंकि वह कानूनी उपायों के लिए न तो आगे बढ़ सकते हैं और न ही पीछे जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

संदेशखाली में सीबीआई का छापा, भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं