रांची : पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत की सुविधा दी है। कोर्ट ने ये जमानत अभिषेक झा को कई शर्तों पर दी है।
कोर्ट के मुताबिक अभिषेक झा को अपना पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा करना होगा। इसके अलावा वह केस से जुड़े किसी भी गवाह से संपर्क नहीं करेंगे। यह फैसला जस्टिस संजय किशन कौल और सुधांशु धुलिया की बेंच ने सुनाया है।
गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने अभिषेक झा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. वहीं, अभिषेक झा की पत्नी पूजा सिंघल अभी भी भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद है।





