झारखंड विधानसभा में 4,981 करोड़ रुपये का अनूपूरक बजट पेश

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है। सदन में पहले दिन वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने को 4,981 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया।

वित्त मंत्री ने चालू वित्त वर्ष के लिए बजट पेश किया है। यह झारखंड की मौजूदा चंपाई सोरेन सरकार का पहला और आखिरी बजट सत्र है। बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चलेगा।

बजट सत्र में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने शोक संदेश पढ़ा। उन्होंने जमुआ विधानसभा के पूर्व विधायक चंद्रिका महथा को श्रद्धांजलि दी जिनका 28 जनवरी को निधन हो गया था।

संयुक्त बिहार में मुंगेर के पूर्व लोकसभा सांसद ब्रह्मानंद मंडल का 30 जनवरी को निधन हो गया था। स्पीकर ने उन्हें भी श्रद्धांजलि दी।

बिहार विधानसभा के पूर्व सदस्य गुणानंद झा को भी 30 जनवरी को निधन हो गया था। सदन में उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गई।

इसके साथ ही बिहार विधानसभा के पूर्व सदस्य सरयुग मंडल और कानून जगह में पितामह कहे जाने वाले फली एस नरीमन को भी श्रद्धांजलि दी गई।

इसे भी पढ़ें

आज का राशिफल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं