रांची में सनी लियोनी ने किया ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन [Sunny Leone inaugurated beauty parlor in Ranchi]

1 Min Read

एक झलक पाने को फैंस चढ़ गए फ्लाईओवर पर

रांची। बॉलीवुड सेलिब्रेटी सनी लियोनी बुधवार को रांची में थीं। यहां उन्होंने अपने पति डैनियल वेबर के साथ रातू रोड में लुक्स नाम के ब्यूटी पार्लर का इनॉगरेशन किया।

इस मौके पर फैंस उनकी एक झलक देखने को बेकरार दिखे। सनी लियोनी जब उद्घाटन के बाद वापस जाने लगे तो किन्नरों की एक टोली ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगे।

इस दौरान किन्नरों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। उन्होंने कहा कि हम सनी लियोनी के जबर्दस्त फैन हैं।

सनी लियोनी ने जब ये बात सुनी तो उनमें से एक को अपने पास बुलाया और अपने कार का गेट खोलकर सेल्फी लेने की इजाजत दी।

सनी को देखने की लिए फैंस की भीड़ लगी हुई थी। कई उन्हें देखने के लिए निर्माणाधीन रातू रोड फ्लाईओवर पर चढ़े हुए थे। इस दौरान सनी ने हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन किया।

इसे भी पढ़ें

क्या सनी लियोनी पुलिस में भर्ती होने जा रही है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं