आजसू पार्टी का सिंहभूम लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन कल, सुदेश महतो होंगे शामिल

1 Min Read

रांची : आजसू पार्टी के सिंहभूम लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन का आयोजन 19 अप्रैल को चाईबासा स्थित गांधी मैदान में होगा।

सम्मेलन में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो शामिल होंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने और भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जायेगी।

कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कमिटी, जिला के सभी प्रखंड प्रभारी एवं सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत और ग्राम प्रभारी हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़े

येदियुरप्पा के बेटे और पुत्रवधू के पास 73.71 करोड़ रुपये की संपत्ति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं