महाजनी प्रथा का विरोध करने वाले खुद महाजन बन बैठे : सुदेश महतो

5 Min Read

रांची :महाजनी प्रथा’ का विरोध करने वाले लोग आज झारखंड में खुद महाजन बन बैठे हैं। राज्य एक कुशल और जनता के प्रति जवाबदेह नेतृत्व की कमी से गुजर रहा है।

इस राज्य को एक ऐसा नेतृत्व चाहिए जो हर वर्ग और सबके विचारों को साथ लेकर चले। वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी के लिए राज्य को बेहतर बनाने की चुनौती सामने है।

हम सभी को मिलकर झारखंड की राजनीति को फिर से पटरी पर लाना है। रविवार को ये बातें आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने अरगोड़ा मैदान में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कही।

मिलन समारोह में समाजसेवी जीतेंद्र सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी मौके पर पद्मश्री मधु मंसूरी के पुत्र जेएमएम नेता शाहजहां मंसूरी और रांची निवासी मो.कैफ, उमर अली, आफताब अलाम समेत कई लोग भी पार्टी में शामिल हुए।

सुदेश ने कहा कि कुछ लोग विरासत के साथ सत्ता में आ जाते हैं। फिर जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर काम करने के बजाय सत्ता के बेजा इस्तेमाल पर उतर जाते हैं।

यह राज्य मात्र वोट से नहीं बेहतर नेतृत्व से चलेगा। हमारा एक मात्र ध्येय राज्य को संवारना है। राज्य के समेकित विकास के लिए आपका साथ और आपका भरोसा चाहिए।

उन्होंने कहा कि शहर की चकाचौंध में शहर की मूलभूत आवश्यकताएं छिप जाती हैं। झुग्गी- झोपड़ी में रहने वाले गरीब के बेटे के भविष्य को भी सुरक्षित करना होगा।

गरीबों के चहेरों पर हंसी लाना मेरा लक्ष्य। सरकार के पास लोगों के जीवन में सुधार के लिए कोई प्लान नहीं है। शहरी परिवेश को स्मार्ट बनाने की जरूरत है।

जीतेंद्र सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति काफी चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है। इस चुनौती को स्वीकारते हुए जीतेंद्र जी जनता की सेवा के उद्देश्य से पार्टी में शामिल हुए हैं।

उन्होंने विभिन्न माध्यमों के जरिए सामज की सेवा पहले भी की है। वे पार्टी से जुड़कर लोकहित के कार्यों को आगे बढ़ायेंगे।

सेवा ही हमारा लक्ष्य : जीतेंद्र कुमार

कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले समाजसेवी जीतेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड की प्रगति के प्रति सुदेश महतो की सोच और उनके कार्यों से प्रभावित होकर जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली आजसू पार्टी में शामिल हो रहा हूँ।

अध्ययन, अनुशासन, आध्यत्म और आत्मविश्वास इन चार चीजों के साथ सुदेश जी के नेतृत्व में जनता की सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है।

सिल्ली विधानसभा क्षेत्र आज पूरे राज्य में विकास का आईना है। बाकी विधानसभा में हुए कार्य एक तरफ और सिल्ली विधानसभा में सुदेश जी के द्वारा किए गए कार्य एक तरफ हैं।

सिल्ली पढ़ाई, स्वास्थ्य, मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ खेल के क्षेत्र में भी राज्य ही नहीं पूरे देश में विकास की मिशाल है।

मिलन समारोह में केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, बंटी यादव, रमेश गुप्ता, सुनील यादव, विरेंद्र प्रसाद, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, डॉ. अशोक नाग, भरत काशी, डॉ रीना गोडसारे, ज्ञान सिन्हा, एस अली, आशुतोष गोस्वामी, वर्षा गाड़ी, सीमा सिंह, विजेता वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इन्होंने ली सदस्यता –

उमर अली के नेतृत्व में सलीम बब्लू, गुलजार काई,फिरोज,फरहान अंसारी,साजिद,इमरान काई, सेराज, समसू काई, सिंटू अंसारी, पप्पू काई, ऐसान, इमरान काई, तबरेज अंसारी, मुताज अली, नासिर काई, बदरूदीन काई, काजिम अंसारी, नेजम काई, इस्माईल काई, वाजिद काई, इरफान अली, समीम, अल्कामा काई, आरजू, फिरोज, उस्मान काई समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, मोहम्मद कैफ उर्फ रिंकू की अगुवाई में साजिद, अफसर, अकरम, नसीम, साहिल, सोनू, अफताफ, शाहिद, मकसूद खान, वसीम खान, दानिस, इमरान, सोनू, रोशन, सुमित, चांद, मोहसिन खान समेत अन्य लोग पार्टी में हुए शामिल।

इसे भी पढ़ें

धोनी आईपीएल की सर्वकालिक महान टीम के कप्तान चुने गये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं