देश की जरूरत को जनता ने भारी मतों से जीत दिलाई : सुदेश महतो

4 Min Read

रांची : राजनीति में सत्ता की चुनौती सदैव आती रहेगी परन्तु राज्य के विकास में जरूरी विषय न छुटे यह पार्टी की पहली प्राथमिकता है। आम लोगों का योगदान मतदान तक है परन्तु बौद्धिक लोगों का योगदान व्यापक और उनकी भूमिका अहम होती है। राजनीतिक प्लेटफार्म में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है क्योंकि सकारात्मक राजनीति के लिए सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है। ये बातें सोमवार को आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही।

इस दौरान डॉ. अशोक नाग के साथ कई शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने पार्टी का दामन थामा। इससे पहले सुदेश कुमार महतो के आवासीय कार्यालय में रॉयल प्रोफेशनल एंड शिवभारती फार्मेसी कॉलेज की निदेशक डॉ. रूमी राजखोवा कच्छप समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल हुए डॉ अशोक नाग और उनके साथियों का स्वागत करते हुए सुदेश महतो में कहा कि अशोक नाग झारखंड को समझने और जमीनी स्तर पर काम करने वाले व्यक्ति हैं।

बुद्धिजीवियों के राजनीति में आने से राज्य की आवश्यकता पर सकारात्मक काम करने में बल मिलेगा यह पार्टी के लिए शक्तिवर्धक तथा उत्साहवर्धक होगा। संगठन का विचार और नेतृत्व आपके साथ है। इन्हें जनता हित से जुड़े हर काम को करने का पूर्ण सहयोग देगी आजसू पार्टी।  रविवार को आए तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व एवं देश की जरूरत को जनता ने भारी मतों से जीत दिलाई है।

आजसू पार्टी ने पिछले चुनाव में राष्ट्रीय राजनीति में दखल दिया है। यह परिणाम आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में एक आकर्षक बल देगा। धनबाद के जेल में हुई घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में झारखण्ड में कोई सुरक्षित नहीं है। झारखण्ड में न विधि है, न व्यवस्था है। इंडिया गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह एक काल्पनिक समझौता है जिसका नेता और नीति दोनों ही स्पष्ट नहीं है। वहीं, पार्टी की सदयस्ता ग्रहण करने वाले डॉ अशोक नाग ने कहा कि आज मेरी घर वापसी हो रही है।

पूरा युथ सुदेश जी के साथ है, सुदेश महतो मेरे रोल मॉडल हैं। राजनीति का जो भी ककहरा सीखा वो सुदेश महतो और आजसू पार्टी से सीखा इसके लिए मैं सदैव आजसू पार्टी का ऋणी रहूंगा। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसको पूरा करने का प्रयास करेंगे। मिलन समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ देवशरण भगत, डोमन सिंह मुंडा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी,सुधीर यादव,रामजीत गंझू, मज़बूल रहमान, अमन शाहदेव और सत्यनारायण मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

इन्होंने ली आजसू पार्टी की सदस्यता

डॉ. अमरनाथ, डॉ. रंजय कमल, डॉ राकेश कुमार सिन्हा, डॉ सुमित कुमार, डॉ. राजमणि, डॉ. विक्रांत कुमार रवि, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. नीलिमा सिंह, डॉ. काजल राय, डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. अनन्या प्रिया, डॉ. शैली उपाध्याय, डॉ. निमिषा सिन्हा, डॉ. आशीष आलोक, डॉ. उद्भव टोप्पो, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. अक्षय कुमार वर्मा, डॉ. विक्रम शर्मा, डॉ. तरुण मुंडा, डॉ. नेहा किस्कू, डॉ. रवि नाग, सूरज अग्रवाल,प्रशांत सिंह,रोशन सिंह,आशुतोष कुमार, किरण शर्मिला, देवाशीष, ज्ञानरंजन, राजीव महतो, राजू उरांव, दीपक उरांव, सोनू कुमार, सुमित महुवा, सुमित सिंह, जय महतो, राज ठाकुर, आकाश ठाकुर, संदीप,राहुल,मोहन सिंह, संजीत, आदर्श, सूरज, अंशिता, प्रीति, सुशांत, चांदनी, काजल, विकास समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं