सुदेश महतो मिले, हिमंत बिस्वा सरमा से, राजनीतिक चर्चाएं तेज [Sudesh Mahato met Himanta Biswa Sarma, political discussions intensified]

1 Min Read

रांची। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंत विस्वा सरमा से मुलाकात की है।

यह मुलाकात दिल्ली में हुई है। इस बाबत उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर तस्वीर साझा की है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि “नई दिल्ली में असम के माननीय मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी आदरणीय श्री हिमंता विस्वा सरमा जी से मुलाकात की। इन दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक हालात और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई”।

मुलाकात के कई अहम मायने

बता दें कि हिमंता विस्वा सरमा झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी बनाए हैं। इन दिनों उनका कई बार झारखंड आना जाना हुआ। वह झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए आते रहते हैं।

इसी बीच सुदेश महतो ने उनसे दिल्ली में मुलाकात की है जिसके कई अहम मायने हैं। इधर, इस मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें

सुदेश महतो दिल्ली में अमित शाह मिले, चर्चाओं का बाजार गर्म 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं