सुदेश महतो दिल्ली में अमित शाह मिले, चर्चाओं का बाजार गर्म [Sudesh Mahato meets Amit Shah in Delhi, market of discussions hot]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो नई दिल्ली में हैं। यहां संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उन्होंने मुलाकात की।

इस मौके पर सुदेश महतो ने उन्हें दोबारा देश का गृह एवं सहकारिता मंत्री बनने पर बधाई दी।

जानकारी के मुताबिक सुदेश महतो ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ झारखंड में विकास कार्यों और वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की। आजसू सुप्रीमो ने राज्य की जरूरतों और विषयों के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी।

विधानसभा चुनाव को लेकर अहम है ये मुलाकात

सुदेश महतो ने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गठित एनडीए की सरकार तीसरे कार्यकाल में भी देश में विकास और सफलता के नये आयाम स्थापित करेगी। झारखंड में अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए ये मुलाकात अहम मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें

अमित शाह ने सुदेश महतो को फोन किया, कल दिल्ली में NDA की बैठक में शामिल होंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं