सरकार दिखावे में नहीं हकीकत पर फोकस करे : सुदेश महतो

3 Min Read

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि हेमंत सोरेन के दावे, वादे और भाषण झूठ का पुलिंदा है। सरकार राज्य में रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल है। यही वजह है कि झारखंड के आठ लाख लोग दूसरे राज्यों में मजदूरी और दिहाड़ी खटने को मजबूर हैं। इनमें युवाओं की बड़ी तादाद है। ये युवा शौक से पलायन नहीं करते हैं।  वे रांची स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे।

इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता रोशनलाल चौधरी के नेतृत्व में बड़कागांव विधायक के प्रशासनिक प्रतिनिधि समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की। सुदेश ने कहा कि सरकार जमीनी हकीकत पर योजनाबद्ध काम करने के बजाय भावनात्मक भाषणबाजी कर अपनी नाकामियां छुपाने में जुटी है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जमा किए गए आवेदन और उसके निस्पादन का मूल्यांकन कर बताए साथ में ये भी बताए की बर्तमान में योजना के चयन में ग्राम सभा कहां है। श्री महतो ने कहा कि राज्य का नेतृत्व सरकारी तंत्र के बीच समन्वय स्थापित करने में विफल है, जिसका खामियाजा प्रदेश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री को राज्य का नहीं सिर्फ अपना विकास दिख रहा है। आदिवासियों के नाम पर सबसे ज्यादा वे आदिवासियों को ही धोखा दे रहे हैं। पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के एजेंडा व विचार से लोग जुड़ रहे हैं। पूरे राज्य से लोग लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आज पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों के अनुभव का लाभ मिलेगा, इन्हें जनता के हक की लड़ाई लड़ने और उनके अधिकार की बात को सरकार तक पहुंचाने का मंच आजसू पार्टी देगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय समिति और पार्टी के भावी कार्यक्रमों की घोषणा जल्द की जाएगी। केंद्रीय समिति में युवा जोश और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव का समागम देखने को मिलेगा।

 इन्होंने ली सदयस्ता

बड़कागांव विधायक प्रशासनिक प्रतिनिधि गिरेन्द्र प्रसाद, तलस्वार पंचायत अध्यक्ष निरोज करमाली, प्रखण्ड संगठन मंत्री अशोक शर्मा, संजय कुमार, कुलदीप विश्वकर्मा, दीपक कुमार, अवधेश कुमार, हेमदेव राणा, अनिल तिर्की, रोशन तिग्गा, अशोक ठाकुर, लखित कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं