नगड़ी के दलादिली में इंद जतरा का हुआ सफल आयोजन [Ind Jatra was successfully organized in the daladili area of ​​Nagari]

2 Min Read

पिस्का नगड़ी। नगड़ी प्रखंड के दलादिली इंद जतरा समिति की ओर से रविवार को दलादिली में इंद जतरा का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में नगड़ी रातु के पहान राजा के अगुवाई में विभिन्न के गांव के ढोल-मांदर एवं पारंपरिक वेशभूषा में 45 खोड़हा दल भाग लियें।

जतरा में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति के साथ साथ अपने हक अधिकारों पर भी मंथन करने की आवश्यकता है और समाज के युवाओं की जिम्मेदारी है कि समाज को अधिकारों के लिए जागृत करें।

इक्कीस पड़हा के अलावा विजय धान ने कहा कि जतरा हमारी प्राचीन परंपरा है इसे बरकरार रखना हमारी जिम्मेदारी और जिम्मेवारी है।

मौके पर जतरा के मुख्य संरक्षक सुरेश मुण्डा, अध्यक्ष अमित मुंडा, विशिष्ट अतिथि प्रकाश टोप्पो, आदिवासी अधिकार मंच झारखंड, डॉ कीर्ति सिंह मुंडा सहित कई लोगों ने अपने विचार प्रकट किए। अध्यक्षता अमित मुंडा, मंच संचालन राज मौर्या तथा धन्यवाद ज्ञापन सुरेश मुंडा ने किया।

इस अवसर पर राजू मुंडा, बुधराम उरांव, प्रकाश मुंडा, बिरसु मुंडा, मंगल उरांव, निमा तिर्की, राकेश उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

सरना टोली में इंद जतरा का हुआ आयोजन [Ind Jatra organized in Sarna Toli]

Share This Article
Exit mobile version