Subhash KBC winner: रांची के सुभाष ने KBC में जीते 25 लाख

2 Min Read

Subhash KBC winner

रांची। रांची के युवा सुभाष कुमार ने लोकप्रिय टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 25 लाख रुपये जीत कर झारखंड का मान बढ़ाया है। सुभाष वर्तमान में रांची में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं।

कठिन सवालों का जवाबा आसानी से दियाः

शो में शांत स्वभाव, सटीक जवाब और आत्मविश्वास से भरे अंदाज़ के साथ सुभाष ने हॉटसीट पर अपनी जगह मजबूत की और कठिन सवालों को भी आसानी से निपटाया।

निरंतर मेहनत से ही सफलता मिलती हैः

“जज्बा और जूनून हो तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं,” सुभाष ने अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा। उन्होंने यह भी बताया कि निरंतर मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी तरह की सफलता हासिल की जा सकती है।

सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दियाः

अपनी सफलता का श्रेय सुभाष ने अपनी मां रेणुका गुप्ता, पिता रामकिशोर साहू, विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष तथा संत जेवियर कॉलेज के व्याख्याताओं को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही उनकी असली ताकत है।

रांची के युवाओं को मिली प्रेरणाः

सुभाष की इस उपलब्धि से न केवल परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि रांची के युवाओं में भी प्रेरणा का संचार हुआ है।

Share This Article