संत जेवियर्स कॉलेज में छात्रों को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

2 Min Read

रांची। भारतीय निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के आलोक में तथा यूजीसी के निर्देशानुसार संत जेवियर कॉलेज रांची में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कॉलेज के इलेक्ट्रोरल लिट्रेसी क्लब एवं NSS द्वारा इंटरमीडिएट प्रांगण में मतदाता जागरूकता सभा का आयोजन हुआ।

इस दौरान प्राचार्य डॉ फादर अजय अनिल तिर्की ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने मतदान करने का संकल्प लिया। इस विशेष सभा का उद्देश्य छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक करना था। साथ ही उन्हें उनके मतदान का महत्व भी समझाया गया।

कॉलेज द्वारा दिनांक 21 फरवरी से 6 मार्च तक मतदाता पंजीकरण कैंप का भी आयोजन किया गया है। अब तक 188 लोगों को वोटर के रूप में पंजीकृत किया जा चुका है।

आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य डॉक्टर फादर नबोर लकड़ा , उपप्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, उपप्राचार्य डॉ फादर अरुण मिंज, रजिस्ट्रार डॉ फादर प्रभात केनेडी सोरेंग, संध्याकालीन प्रभारी प्रो ज्योति टेटे, राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डॉ अनिरबान गुप्ता, इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब के प्रेसिडेंट प्रो बीके सिन्हा एवं नोडल ऑफिसर डॉ आशुतोष पांडेय, राजनीति शास्त्र विभाग के डॉ विजय शर्मा, प्रो सौम्या सिन्हा, डॉ श्रेया पांडेय, प्रो विकास रंजन एवं प्रो उत्कर्ष उन्नयन का प्रमुख योगदान रहा।

कॉलेज के कैंपस एंबेसडर अजय कुमार एवं प्रकृति कृष्णन लकड़ा तथा NSS के सूरज मंडल एवं अन्य ने आयोजन में सहयोग किया।

इसे भी पढ़ें 

कल्पना सोरेन गांडेय से लड़ेंगी चुनाव, झामुमो सांसद ने किया खुलासा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं