एलबीएसएम कॉलेज की समस्याओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जड़ा ताला [Students protest over the problems of LBSM College, lockout imposed]

2 Min Read

जमशेदपुर। जमशेदपुर के एलबीएसएम कॉलेज में फुटबॉल ग्राउंड निर्माण समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर कॉलेज के विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी कर दी। आदिवासी कल्याण छात्रावास के बैनर तले सभी विद्याथीं कॉलेज पहुंचे और मेन गेट पर ताला जड़ दिया।

इस दौरान काफी संख्या में विद्यार्थी कॉलेज जाने के लिए पहुंचे थे, जिन्हें बाहर ही रोक दिया गया। गेट के समक्ष छात्र-छात्राओं ने जमकर नारेबाजी की और रोष प्रकट किया।

इस संबंध में छात्र नेता सुकरा हो ने बताया कि कॉलेज में साफ सफाई नहीं होने के कारण झाड़ियां उग आई है।

क्लास रूम में भर जाता है पानी

बारिश के दिनों में कॉलेज के अंदर पानी भर जाने के कारण पठन-पाठन ठप हो जाता है, छात्राओं के शौचालय का हाल भी जर्जर हो चुका है और वहां के नल व दरवाजे टूटे हुए है।

कॉलेज पर ध्यान नहीं दिए जाने से यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार कॉलेज प्रशासन से इस संबंध में बात की गई, परंतु अब तक कोई सार्थक पहल नहीं हुई, इस कारण उन्हें मजबूरन गेट में तालाबंदी करना पड़ा है।

हालांकि छात्रों ने अनिश्चितकालीन तालाबंदी की घोषणा की है। इस बीच कॉलेज के शिक्षकों ने पहुँचकर छात्रों को समझने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े थे।

इसे भी पढ़ें

नगड़ी के टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में हुआ सावन महोत्सव का आयोजन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं