छात्र जदयू ने विश्वविद्यालय के गार्ड्स और सफाईकर्मी दीदियों को सादरी गमछे से सम्मानित किया

2 Min Read

रांची : करम परब के मौके पर सोमवार को प्रदेश छात्र जदयू की ओर से  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय  के नये अकादमिक भवन परिसर में विश्वविद्यालय के गार्ड्स और सफाईकर्मी भाई बहनों को सम्मानित किया गया। मौके पर प्रदेश छात्र जदयू प्रभारी डॉ विनय भरत ने कहा कि हमारे बच्चों को भोजन मॉल देता है। इसलिए वह मॉल बचाने के लिए आंदोलन करेंगे। वहीं, झारखंड के बच्चों को भोजन जंगल से मिलता है। इसलिए वे जंगल बचाने के लिए आंदोलन करेंगे।

ये करम परब उसी प्रकृति को बचाने की दिशा में एक मज़बूत सन्देश लेकर आता है। इस परब के असल मर्म को समझने की जरूरत है।” इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रंजन और सचिव मो आसिफ ने विश्वविद्यालय के छात्र नेता बबलू महतो, प्रेम प्रतीक, अभिषेक झा, कमलेश महतो, अमन मेहता तथा अन्य को सम्मानित किया। इन सभी ने मंच से संबोधित भी किया।

रंजन कुमार और आसिफ ने  कहा कि विश्वविद्यालय में नामांकन में इन सफाई कर्मियों के बच्चों को न सिर्फ दाखिला मिले, बल्कि उनकी मुफ्त शिक्षा का भी इंतज़ाम सुनिश्चित हो। ” इस मौके पर विश्वविद्यालय के सभी 40 गार्ड्स और सफाईकर्मी दीदियों को सादरी गमछा देकर सम्मानित किया गया और उनके बच्चों के बीच फूड पैकेट्स का वितरण कर करम परब का उल्लास समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम झारखंड छात्र जदयू ने किया।

इस मौके पर झारखंड छात्र जदयू के अध्यक्ष रंजन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष आसिफ इकबाल, उपाध्यक्ष कर्मा कुमार,छात्र जद यू रांची महानगर अध्यक्ष शम्मी अहमद, मनीष कुमार, अर्जुन कुमार,अमित कुमार , शिवम पांडे,डॉ मुकेश यादव अमन कुमार,भगत  कुमार तन्वी बरदियार, अमन कुमार साहू,अदनान तेजू मिर्धा, अजय कुमार महतो,मानसी विश्वास,आयुष शर्मा,अनामिका सोरेन, अंजलि राधा रानी, प्राची सिंह, प्रिया कुमारी ,अनुज कुमार, रिया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अनुकृति कुमारी,प्रियांशी मिश्रा,विकास कुमार तथा अन्य मौजूद थे ।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं