डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव से मिला छात्र जदयू का प्रतिनिधिमंडल

1 Min Read

रांची : प्रदेश छात्र जदयू के अध्यक्ष रंजन कुमार और प्रदेश सचिव मो आसिफ इकबाल के नेतृत्व में झारखंड छात्र जदयू  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नवनिर्वाचित सदस्यों और पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो तपन कुमार शांडिल्य और कुलसचिव डॉ नमिता सिंह से टीम गठित होने के बाद पहली मुलाकात की।

मौके पर  रंजन कुमार ने छात्र हित के हरेक निर्णय के साथ प्रशासन को छात्र और प्रशासन के बीच एक सजग प्रहरी की तरह सहयोग देने की बात कही और कहा कि हम महज विरोध के लिए विरोध की राजनीति नहीं करेंगे। हमारा मकसद किसी को गिराना नहीं, बल्कि छात्र गौरव को स्थापित करना है।  सृजनात्मक राजनीति से हम छात्र मूल्यों की नई इबारत लिखेंगे।

कुलपति प्रो तपन कुमार शांडिल्य और कुलसचिव डॉ नमिता सिंह ने उपस्थित छात्रों से परिचय प्राप्त किया और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।  इस मौके पर विश्वविद्यालय कमिटी के  प्रिया, तन्वी, शमी, मुकेश,अमन भगत, अदनान, अमन, शुभम तिवारी, मोहन, निशांत, अभिजीत, अविनाश, तेजू मिर्धा, अजय, शशांक, सूरज, शैलेश, विकास, दिव्यांश तथा अन्य ने भी कुलपति और कुलसचिव से मुलाकात की।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं