लोकसभा चुनाव और गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर बनी रणनीति

1 Min Read

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी तथा आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के बीच लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 14 सीटों तथा गांडेय उपचुनाव पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति को लेकर चर्चा हुई।

इस मुलाकात और चर्चा में आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने चुनावों के सभी पहलुओं पर बेहतर तरीके से अपना पक्ष रखा और समीकरणों को अपने पक्ष में करने के अपने अनुभव बताए।

चर्चा के दौरान सहमति बनी कि चुनावों को लेकर दोनों दलों का संयुक्त निर्णय सामने आयेगा।‌साथ ही समन्वय स्थापित कर मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा।

और एनडीए की जीत तय करने के लिए साझा रणनीति और कार्यक्रमों के साथ चुनावी मुहिम तेज की जाएगी।

सभी बातों को केंद्र में रखकर दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि अबकी बार 400 पार के संकल्प को साकार करना ही मूल लक्ष्य है।

बैठक आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के कांके रोड स्थित आवास में हुई।

इसे भी पढ़ें

जनता के अधिकार छीनने के लिए हो रही है संविधान बदलने की बात: प्रियंका गांधी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं