झारखंड में आंधी-बारिश का कहर, पेड़ उखड़े, बिजली गुल

2 Min Read

रांची। झारखंड में रविवार रात फिर आंधी-तूफान और बारिश का कहर देखने को मिला।

तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़ गिर गये, तो वहीं इसके कारण घंटों बिजली गुल रही। शनिवार को भी तेज आंधी और बारिश ने राज्य के कई हिस्सों में कहर बरपाया था।

रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल गया। शनिवार और रविवार की रात तेज आंधी चली।

इस दौरान कई जगह बारिश के साथ ओले भी गिरे। अचानक हुए आंधी-पानी ने कहर बरपाया। तेज हवा के कारण कई घरों के छप्पर उड़ गए।

कई जगह पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से कई घरों को क्षति पहुंची। वहीं रांची शहर में भी कई पेड़ गिर गए।

डोरंडा में पेड़ गिरने से बहुत देर तक आवागमन ठप रहा। लातेहार में पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

हालांकि आज इन तमाम जगहों पर सुबह से मौसम साफ रहा। धूप भी निकली। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है।

राज्य में अब अगले पांच दिनों के दौरान मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़ सकता है।

वहीं राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी के साथ बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश कोडरमा में दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें

एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम करती है : पीएम मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं