वीसी बोले-वीमेंस यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी
रांची। रांची वीमेंस कॉलेज 75वीं सालगिरह मना रहा है। अमृत महोत्सव के तहत संस्थापक प्रिंसिपल डॉ. भानुमति प्रसाद की प्रतिमा लगाई गई। इसका अनावरण आरयू के वीसी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने किया।
उन्होंने कहा कि प्रो. भानुमति प्रसाद की प्रतिमा स्थापित करना उनके प्रति एक श्रद्धांजलि है। जल्द ही इस महाविद्यालय को महिला विश्वविद्यालय बनाने की कोशिश की जाएगी।
प्राचार्य ने कही ये बातः
इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. सुप्रिया ने कहा कि डॉ. भानुमति प्रसाद एक महान शिक्षाविद् और समर्पित शिक्षक थीं, जिन्होंने अपना जीवन शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित किया। इस प्रतिमा की स्थापना से हमारे महाविद्यालय के छात्राओं और शिक्षकों को नई प्रेरणा मिलेगी।
100 किग्रा की प्रतिमा बनाने में छह महीने लगे: दीपांकर
कुछ महीने पूर्व जब पोते रोशन प्रसाद ने अपनी दादी डॉ. भानुमति प्रसाद की प्रतिमा लगाने की इच्छा डॉ. सुप्रिया से जाहिर की थी, तबसे महाविद्यालय परिवार इस दिशा में सक्रिय हुआ।
मूर्तिकार दीपांकर कर्मकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि पीतल की प्रतिमा बनाने में 6 महीने लगे।
सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं ने डॉ. मीना सहाय के नेतृत्व में प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे के निर्माण में सहायता राशि दी। पूर्ववर्ती छात्राओं के संगठन गरिमा ने डॉ. सीमा प्रसाद के नेतृत्व में आयोजन में सहयोग किया।
सैकड़ों की संख्या में सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं ने डॉ. भानुमति से जुड़ीं अपनी यादें साझा कीं। डॉ. माधुरी नाथ, डॉ. वर्षा, डॉ. हंसा, डॉ. शिप्रा, डॉ. संध्या, डॉ. राधा, डॉ. सुरेंद्र कौर, प्रेमशीला, डॉ. नंदा घोष, डॉ. सुधा, डॉ. स्मिता ने अपनी बातों को रखा।
इसे भी पढ़ें









