रांची। दिनांक 22.9.2024 दिन रविवार को झारखंड तैलिक साहू सभा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक सह सम्मान समारोह दोपहर 12:00 बजे से एम बैंक्विट हॉल अरगोड़ा चौक ,बजाज शोरूम के सामने रखी गई है।
इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड तैलिक साहू सभा अपनी राजनीतिक दशा एवं दिशा तय करेगी।
इस बैठक में सभी 24 जिलों के जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,महासचिव ,सचिव एवं कार्य समिति के सदस्य सहित अग्रिम पंक्ति के प्रमुख नेता कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
आगामी विधानसभा चुनाव में तेली समाज किस पार्टी को समर्थन देगी एवं किस पार्टी का विरोध करेगी। इस संदर्भ में पूरे झारखंड से चलकर आए हुए प्रतिनिधियों के समक्ष विस्तृत चर्चा परिचर्चा करेगी।

कार्य समिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक श्री राम खिलावन साहू , पूर्व विधायक सह अखिल भारतीय तैलिक साहू सभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सीताराम साहू , झारखंड के प्रभारी मुकेश नंदन जी सहित अन्य माननीय शामिल होंगे ।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ने कहा की झारखंड में 40 लाख की आबादी होने के बावजूद तेली समाज राजनीतिक उपेक्षा का शिकार है ।
प्रदेश महासचिव मदन साहू ने कहा की राजनैतिक पार्टियां सिर्फ वोट बैंक के रूप में तेली समाज को देखते हैं ।
युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू ने कहा की तेली समाज ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक पार्टियों को टिकट देने के लिए बाध्य करेंगे।
रांची जिला अध्यक्ष कुमार रोशन ने कहा कि मौजूदा सरकार से तेली घानी बोर्ड के गठन पर भी चर्चा होगी।
इसे भी पढ़ें








