रांची : प्रदेश जदयू की टीम ने बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार से मुलाकात की और प्रगति रिपोर्ट उन्हें सौंपी। इस मौके पर स्टेट गेस्ट हाउस में श्रवण कुमार ने कहा कि छात्रों से ही भविष्य है। वक्त है कि छात्र संविधान बांचें। संविधान बांचेंगे, तो ही छात्र बचेंगे।
गौरतलब है कि श्रवण कुमार एक समाजिक कार्यक्रम में जमशेदपुर जाने के क्रम में रांची में रुके थे। इस बीच प्रदेश छात्र जदयू के राज्य प्रभारी डॉ विनय भरत, अध्यक्ष रंजन कुमार, प्रभारी अध्यक्ष मो आसिफ, उपाध्यक्ष कर्मा कुमार, प्रवक्ता डॉ मुकेश कुमार, शम्मी अहमद, तेजू मिर्धा, अजय महतो, सूरज कुमार ने मुलाकात कर संघ के गतिविधियों से अवगत कराया और प्रगति रिपोर्ट समर्पित की।







