राजभवन में मना उत्तराखंड का राज्य स्थापना दिवस

1 Min Read

रांची : उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर गुरुवार को झारखंड राजभवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रांची में रहनेवाले उत्तराखंड के लोगों को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर आमंत्रित उत्तराखंड भ्रातृ संघ के सदस्यों ने उत्तराखंड के लोकगीतों तथा अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

 उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह के रिकार्डेड संबोधन के बाद झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की अवधारणा के साथ “हम एक हैं और एक रहेंगे” की भावना जन-जन तक पहुंच रही है।

विभिन्न प्रदेशों की संस्कृतियों का आदान-प्रदान हो रहा है। उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति, सु्दरता, जीवन शैली, पर्यटन स्थलों आदि की चर्चा अपने संबोधन में की। उत्तराखंड भ्रातृ संघ के सदस्यों ने उत्तराखंड के परिधानों में जागर, वंदना, दर्जी दीदा, मी पहाड़न, बेडो पाको जैसे गानों आदि पर प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर सेना के उत्तराखंडी अफसरों आदि को आमंत्रित किया गया था। राज्यपाल ने सभी आमंत्रित अतिथियों को गुलाब तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं