प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर बोले-देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है

2 Min Read

रांची। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आपकी बिटिया और बहन रांची की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय है।

इन्हें कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी और प्रदेश के बड़े नेताओं ने तय किया है।

देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। ये चुनाव इसी को बचाना है। मिलकर लड़ना है। लड़ेगा झारखंड, जुड़ेगा भारत और जीतेगा इंडिया।

राजेश ठाकुर ने ये बातें सोमवार को मोरहाबादी में रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय की नामांकन सभा में कही।

इस दौरान राज्यसभा सांसद महुआ माजी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मौजूद रहे।

राजेश ठाकुर ने आगे कहा कि देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है। हर वर्ग एक दूसरे को शक की निगाह से देख रहा है।

पीएम से अगर करते 10 साल से अपील की सबको साथ लेकर चलो। पीएम हठधर्मी हैं। वे मुद्दों पर बात नहीं करते है।

रांची में प्रत्याशी के माध्यम से राहुल गांधी का हाथ मजबूत कीजिए। जीत का डंका बजेगा। फिर इकट्ठा होंगे।

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के चाचा का निधन हुआ है। आज उनका श्राद्ध है, इसलिए झामुमो के कई नेता मौजूद नहीं हैं। पर आगे वे साथ रहेंगे।

बता दें कि रांची सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के खिलाफ बीजेपी के संजय सेठ होंगे। संजय सेठ ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड को बना दिया लूटखंडः बीजेपी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं