रामहरि केसरी के अंतिम यात्रा में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय नाथ शाहदेव [State Congress General Secretary Ajay Nath Shahdev participated in the last journey of Ramhari Kesari]

1 Min Read

पिस्का नगड़ी। मिडिल स्कूल रोड निवासी गैस विक्रेता राजकुमार केसरी एवं एलआईसी एजेंट पवन केसरी के 75 वर्षीय पिताजी रामहरि केसरी का मंगलवार को निधन हो गया।

वे अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। रामहरि केसरी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

रामहरि केसरी का अंतिम संस्कार नगड़ी के पांडुटोली स्थित स्वर्णरेखा मुक्तिधाम में किया गया। छोटे पुत्र पवन केसरी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

बताते चलें कि रामहरि केसरी जी की अंतिम यात्रा में प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय नाथ शाहदेव, नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष सहाबीर लोहरा, रातु प्रखंड अध्यक्ष कुशल उरांव, आनंद भगत ,राजेश केसरी, चेतन भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

सभी लोगों ने घाट पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री शाहदेव ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे दुखी परिजनों के साथ हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि पुण्यात्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने चरणों में स्थान दें।

इसे भी पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी के योगदान को देश कभी नहीं भूलेगा: अजय नाथ शाहदेव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं