रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हटिया विधायक नवीन जायसवाल की मां शांति जायसवाल के निधन पर शोक जताया है।
श्री मरांडी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिजनों को दुख सहने की ताकत और धैर्य प्रदान करें।
शांति जायसवाल के निधन पर शोक जताने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह, उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ,राकेश प्रसाद,आरती कुजूर सहित अन्य के नाम शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें
नूडल्स के पैकेट में छुपाए गए साढ़े छह करोड़ रू के हीरे और सोना बरामद; चार गिरफ्तार








