तेज गर्मी का होने लगा एहसास

2 Min Read

रांची। झारखंड में तेज धूप के साथ अब गर्मी का एहसास होने लगा है। मोटे कपड़े शरीर पर भारी लगने लगे हैं।

सुबह और शाम का भी तापमान बढ़ गया है। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा।

16 मार्च से बादल छायेंगे और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। 16 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।

इसका असर 15 मार्च से ही देखने को मिल सकता है। इस दौरान हल्की वज्रपात और बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 मार्च को भी राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में बारिश के साथ गर्जन की संभावना बन रही है।

19 मार्च को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। 20 मार्च के बाद बाद मौसम एक बार फिर साफ होगा। इस दौरान और गर्मी बढ़ेगी।

राज्य के जिन इलाकों में बारिश के आसार हैं उनमें रामगढ़, बोकारो, रांची, गुमला, खूंटी, सिमगडेगा , सरायकेला खरसांवा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

झारखंड में मौसम में आने वाले इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ है, जो 12 मार्च को देश में दस्तक दे चुका है।

इसे भी पढ़ें 

कल से बंद हो जायेगा पेटीएम का फास्टैग, एनएचएआइ की सूची से हुआ बाहर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं