नेशनल अवार्ड पाकर चहके सितारे

3 Min Read

नई दिल्ली। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं को सम्‍मानित किया। बीते 24 अगस्‍त को फिल्‍म पुरस्‍कारों की घोषणा की गई थी। अब नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्‍कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह के जहां बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री के दिग्‍गजों ने शिरकत की, वहीं बेस्‍ट एक्‍टर का सम्‍मान पाकर अल्‍लू अर्जुन बेहद खुश नजर आए। बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड पाकर आलिया भट्ट और कृति सेनन के चेहरे पर भी मुस्‍कुराहट बिखर गई। वहीदा रहमान को फिल्‍मों में  उनके उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए ‘दादा साहब फाल्‍के अवॉर्ड’ से सम्‍मानित किया गया। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्‍मान पाने के बाद वहीदा रहमान इमोशनल हो गईं।

इन्हें मिला अवार्ड

इस समारोह में अल्लू अर्जुन को पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला और आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन को मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मिमी फिल्म के लिए ही पंकज त्रिपाठी सम्मानित किये गये। इस खास मौके पर केन्द्रीय और सूचना प्रसारण मंत्री ने अवॉर्ड जीतने वाली महिलाओं को खास तौर से बधाई दी।

यह गौरव का पल: वहीदा रहमान

वहीदा रहमान ने कहा कि उनके लिए यह गौरव का पल है। कहा कि आज मैं जिस मुकाम पर खड़ी हूं, अपनी इंडस्‍ट्री की वजह से हूं। मैंने अपने डायरेक्‍टर, म्‍यूजिक डायरेक्‍टर से लेकर मेकअप आर्टिस्‍ट और कॉस्‍ट्यूम डिजाइनर की शुक्रगुजार हूं। मैं यह अवॉर्ड अपनी इंडस्‍ट्री के साथ शेयर करना चाहती हूं। उन्‍होंने मुझे शुरू दिन से ही बहुत इज्‍जत दी, प्‍यार दिया। कोई भी एक इंसान पिक्‍चर नहीं बना सकता है। हम सभी की इसमें जरूरत होती है।

आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस अवॉर्ड

आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनके शानदार अभिनय के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड मिला है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आलिया को सम्‍मान दिया। समारोह में एक्‍ट्रेस अपने एक्‍टर पति रणबीर कपूर के साथ पहुंचीं। आलिया ने समारोह में अपनी शादी की साड़ी पहनी थी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं