रांची। संत जेवियर्स कॉलेज राँची के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्रों ने गोस्सनर कॉलेज में आयोजित सिने फेस्ट फिल्म महोत्सव में अपने वृतचित्र “दुरंग” और “एमटीबी फ्री स्टाइल” की स्क्रीनिंग कर पहला और दूसरा स्थान अपने नाम किया।
आज छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ फ़ादर नबोर लकड़ा से मुलाकात की और अपने वृतचित्र के बारे में बताया।
विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्य डॉ नबोर लकड़ा ने सभी का साधुवाद किया और बताया कि मीडिया जगत में बने रहने के लिए हर दिन कुछ अलग तरह कि सोचने और प्रदर्शित करने की जरुरत पड़ती है तब ही आप भीड़ से अलग कुछ कर सकते हो।
विभाग के छात्रों ने दो ग्रुप बनाकर वृतचित्र बनाने का कार्य को सम्पादित किया। वृतचित्र “दुरंग” को बनाने में फाइनल इयर के अर्पणा सिंह, गीतिका गोप, स्वाति बारा, अभिषेक एक्का, प्रशांत तिर्की, अनुष्का मरांडी, नैंसी उरांव एवं आस्था उरांव ने भागीदारी निभाई।
वहीँ “एमटीबी फ्री स्टाइल” बनाने में जॉय कुजूर, आँचल, जॉन खलखो, अदनान उस्मानी, अभिजीत टोप्पो, हर्षित बारला, अनुज बाखला, आस्था जतिन एवं श्रुति शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।
मौके पर कॉलेज के उपप्राचार्य डा फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, विभागाध्यक्ष डॉ संतोष किड़ो, डॉ नील कुसुम कुल्लू, आलोक रंजन, संजय मंडल व अन्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आक्रामक हुए निशिकांत दुबे, कहा-शिबू पर चलेगा केस, महुआ जायेंगी जेल









