रांची में तेज रफ्तार एसयूवी ने तीन 3 को कुचला, 2 की मौत [Speeding SUV crushes three, 2 dead in Ranchi]

2 Min Read

रांची। रातू थाना क्षेत्र के गोबिंदनगर के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने वृद्ध दंपती और उनके नाती को रौंद दिया। हादसे में गोपीचंद शाह (70) और रासमनी देवी (65) की मौत हो गई।

जबकि नाती प्रियांशु कुमार (14) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। गोपीचंद शाह गोपालगंज के थावे के निवासी थे।

अभी वे रातू के तिलता में रहते थे। दोपहर में खाना खाने के बाद वे पत्नी और नाती के साथ बाजार घूमने निकले थे।

वापसी के दौरान घर से लगभग 500 मीटर पहले स्कार्पियो ने पीछे से उन्हें रौंद दिया। गोपीचंद की वहीं मौत हो गई। रासमनी देवी ने रिम्स में दम तोड़ दिया।

कैसे हुई घटना

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एनएच 39 में एक कट है। तेज रफ्तार एसयूवी में सवार कुछ लोग मांडर की ओर से पंडरा आ रहे थे।

गोबिंदनगर से एक कार अचानक निकली और बीच सड़क पर आ गई। स्कार्पियो के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया।

एसयूवी सड़क के बाईं ओर चली गई और पैदल जा रहे पति-पत्नी व उनके नाती को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

रातू थाने की पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो पता चला कि स्कार्पियो सवार धक्का मारने के बाद रिंग रोड की ओर भाग निकला। देर रात तक पुलिस को स्कॉर्पियो और सवार की जानकारी नहीं मिल पाई थी।

इसे भी पढ़ें

चाईबासा के महुलसाई में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूटी सवार दो लड़कियों को कुचला, एक की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं