Ranchi road accident: रांची में देर रात सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर, चालक फरार

2 Min Read

Ranchi road accident

रांची। रांची के चुटिया मेन रोड पर मंगलवार देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार कार ने दुकान के सामने खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर मारने वाली कार वेगन-आर (नंबर JH-01FB-5790) बताई जा रही है। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार चालक नशे की हालत में था। दुर्घटना के तुरंत बाद जैसे ही लोग गाड़ी के पास पहुंचे, चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टक्कर मारने वाली वेगन-आर कार को जब्त कर लिया।

जिस दुकान के सामने कार खड़ी थी, उसके दुकानदार ने बताया कि उनकी कार दुकान के आगे बने सेड में सुरक्षित खड़ी थी। अचानक तेज आवाज आई, बाहर आकर देखा तो दूसरी कार ने सीधी टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने मामले को लेकर क्या बताया ?

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी चालक को जल्द पकड़ा जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को घटना से जुड़ी जानकारी हो तो थाने को सूचित करें।

Share This Article