चांडिल में ट्रक से टकरायी तेज रफ्तार कार, चार की मौत

1 Min Read

जमशेदपुर: जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा में सोमवार को दिन में चार बजे एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

हादसे के बाबत लोगों ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

इससे कार के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार चारों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरनेवाले जमशेदपुर के हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना चांडिल पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची चांडिल पुलिस ने क्रेन की मदद से चारों युवकों के शवों को बाहर निकाला। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें

राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन से बात की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं