हेमंत सोरेन के चुनाव लड़ने की अटकलें

2 Min Read

रांची, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव का ऐलान होते ही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर चर्चा में हैं।

इस बार उनकी चर्चा लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर है। कहा जा रहा है कि हेमंत सोरेन दुमका से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

गुरुजी यानी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य कारणों के कारण इन चर्चा को बल मिला है। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा भी इस मामले में कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा।

पार्टी की ओर से सिर्फ इतना ही कहा जा रहा है कि दो दिन में सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा। हेमंत सोरेन के छोटे भाई और राज्य के मंत्री बसंत सोरेन को जब पत्रकारों ने इस मुद्दे पर घेरा, तो उन्होंने भी कहा कि दो दिन में प्रत्याशियों की घोषणा हो जायेगी, तो सब कुछ पता चल जायेगा।

यानी कि उन्होंने भी इस चर्चा को सीधे तौर पर खारिज नहीं किया है। बता दें कि झारखंड में महागठबंधन सरकार के उम्मीदवारों का ऐलान अब तक नहीं हुआ है।

चर्चा है कि हेमंत सोरेन इस बार दुमका से प्रत्याशी हो सकते हैं। मंत्री बसंत सोरेन ने कहा कि हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने 14 में 14 सीट जीतने का दावा किया है।

बता दें कि चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। दूसरी ओर तो यूपीए और एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है।

बीजेपी ने अब तक 11 सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। तीन सीट पर अभी एनडीए गठबंधन को लेकर कोई सहमति नहीं बनी है।

गिरिडीह सीट आजसू के हिस्से जाना तय है। यूपीए ने भी अभी तक सीट बंटवारे को लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा नहीं की है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड की संस्कृति और विरासत को बचायेगा संवर्धन केंद्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं