सावन में रांची-भागलपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये है ट्रेन का टाइम टेबल [Special train will run between Ranchi-Bhagalpur in Sawan, this is the time table of the train]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। श्रावणी मेले को देखते हुए रेलवे ने झारखंड को एक और स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। यह ट्रेन रांची से भागलपुर के बीच चलाया जा रहा है। ट्रेन की शुरुआत आज से ही हो जाएगी।

रांची रेलवे स्टेशन से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। ये ट्रेन रात के 9:35 बजे रांची से खुलकर बरकाकाना होते हुए कोडरमा, तिलैया, होते हुए भागलपुर जाएगी। हालांकि यह ट्रेन सप्ताह में दो ही दिन चलेगी।

रांची से यह ट्रेन रविवार और मंगलवार को चलेगी तो वहीं भागलपुर से यह ट्रेन सोमवार और बुधवार को चलेगी।

जुलाई में ये रांची से 21, 23, 28 और 30 तारीख को चलेगी। तो वहीं अगस्त में यह 04, 06, 11 और 13 तारीख को चलेगी।

क्या है टाइम टेबल

रात 9:35 बजे ट्रेन रांची से रवाना होगी। रात 10:47 बजे मुरी पहुंचेगी। बरकाकाना रात 12:15 बजे। इसके बाद हजारीबाग में रात 1:20 बजे, कोडरमा में सुबह 2:35 बजे, गया में सुबह 4:30 बजे, तिलैया में सुबह 5:22 बजे, नवादा में सुबह 6:12 बजे, शेखपुरा में सुबह 6:42 बजे, किऊल में सुबह 8:40 बजे और अपने गंतव्य यानि भागलपुर में सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी।

वहीं भागलपुर से यह ट्रेन दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर खुलेगी। इसके बाद यह 2:00 बजे बांका प्रस्थान करेगी।

इसके ठीक बाद यह ट्रेन 3:15 बजे देवघर, शाम 6:20 बजे प्रधानखांटा, शाम 6:35 बजे धनबाद, शाम 7:07 बजे गोमो, शाम 7:49 बजे हजारीबाग, रात 8:50 बजे कोडरमा, 11:45 बजे में बरकाकाना, रात 1:02 बजे मुरी पहुंचेगी। इसके बाद रांची में इसका अंतिम पड़ाव रहेगा।

इसे भी पढ़ें

रांची को भारतीय रेल की सौगात 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं