Special Train: झारखंड को अजमेर और दिल्ली के लिए 2 ट्रेनों की सौगात [Jharkhand gets the gift of 2 trains for Ajmer and Delhi]

3 Min Read

Special Train:

रांची। झारखंड के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। झारखंड से अजमेर और नई दिल्ली के बीच अब दो नई साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की गई है। यह दोनों स्पेशल ट्रेन रांची से चलेंगी और पलामू होते हुए अजमेर और नई दिल्ली तक जाएंगी।

भारतीय रेलवे की तरफ से इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें इन ट्रेनों के रूट और समय सारणी की जानकारी दी गई है।
नई दिल्ली के लिए रांची-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन 02877

रांची से नई दिल्ली के लिए समर स्पेशल ट्रेन 02877 हर शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन रात 11:55 बजे रांची से खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी।

Special Train: ट्रेन का रूट इस प्रकार रहेगा:

  • रांची से चलने का समय: शुक्रवार रात 11:55 बजे
  • बरकाकाना: सुबह 4:05 बजे
  • टोरी: सुबह 4:15 बजे
  • लातेहार: सुबह 4:22 बजे
  • गढ़वा रोड: सुबह 6:05 बजे
  • जपला: सुबह 6:42 बजे
  • डाल्टनगंज: सुबह 5:15 बजे
  • सासाराम, दीनदयाल उपाध्याय होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।
    यह ट्रेन शनिवार को दिल्ली पहुंचेगी।
    वहीं, नई दिल्ली से रांची के लिए समर स्पेशल ट्रेन 02878 प्रत्येक रविवार को सुबह 4:00 बजे दिल्ली से खुलेगी और जपला रेलवे स्टेशन पर शाम 7:40 बजे पहुंचेगी। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन 10:10 बजे पहुंचेगी।

Special Train: रांची से मदार (अजमेर) समर स्पेशल ट्रेनः

रांची से अजमेर (मदार) जाने के लिए एक और समर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की गई है, जो प्रत्येक सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन रांची से रात 11:55 बजे खुलेगी और लोहरदगा, टोरी होते हुए डाल्टनगंज में सुबह 3:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का रूट इस प्रकार रहेगा:

  • रांची से चलने का समय: सोमवार रात 11:55 बजे
  • लोहरदगा: रात 12:50 बजे
  • टोरी: रात 1:25 बजे
  • डाल्टनगंज: सुबह 3:40 बजे
  • गढ़वा रोड: सुबह 4:15 बजे
  • चोपन और सिंगरौली होते हुए मदार (अजमेर) तक जाएगी।
    अजमेर से यह ट्रेन रविवार को 1:50 बजे खुलेगी और गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर शाम 5:05 बजे पहुंचेगी। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन 5:37 बजे पहुंचेगी।

Special Train: ट्रेनों को सही समय पर चलाने का निर्देशः

यह नई समर स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत झारखंडवासियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी और यात्रियों को अजमेर और नई दिल्ली की यात्रा में अधिक सहूलियत मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों की सही समय पर संचालन को लेकर विशेष व्यवस्था की है और यात्रियों से अपील की है कि वे इन ट्रेनों में सुरक्षित यात्रा करें।

इसे भी पढ़ें

Traveling: रांची से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानिये, कौन कहां जायेगी ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं