चंपई सोरेन के खासम- खास है खरसावां से भाजपा के उम्मीदवार सोनाराम बोदरा [Special features of Champai Soren – BJP candidate from Kharsawan, Sonaram Bodra]

2 Min Read

खरसावां। भारतीय जनता पार्टी ने खरसावां विधानसभा सीट से सोनाराम बोदरा को अपना उम्मीदवार बनाया है। सोनाराम बोदरा पूर्व में सरायकेला खरसावां जिला परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं।

सोनाराम बोदरा हाल ही में जेएमएम छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। झामुमो से अनबन के बाद जब चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हुए थे तब सोनाराम बोदरा भी उनके साथ भाजपा में शामिल हुए थे।

सोनाराम बोदरा के बारे में बताया जाता है कि राजनीति में आने से पहले वह टाटा स्टील में नौकरी किया करते थे।

चंपई सोरेन के प्रभाव में आने के बाद उन्होंने टाटा स्टील की नौकरी छोड़ दी और जेएमएम में शामिल हो गए थे। अब वे खरसावां विधानसभा सीट से भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।

चुनाव में उनकी टक्कर जेएमएम के मंझे हुए नेता दशरथ गगरई से होगी, जो पिछले दो बार से खरसावां जीतते आ रहे हैं। दशरथ गगरई ने 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को पटखनी दी थी।

वहीं 2019 में भाजपा के जवाहरलाल बनरा को 22 हजार से अधिक मतों से हराकर दूसरी बार विधानसभा पहुंचे थे। जाहिर है, सोनाराम बोदरा के लिए ये चुनाव आसान नहीं होने वाला है।

इसे भी पढ़ें

भाजपा की पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों का नाम जारी [Names of 66 candidates released in BJP’s first list]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं