गैंगरेप की शिकार पीडि़ता को बिहार बॉर्डर तक पहुंचाया प्रशासन ने
दुमका। स्पेनिश ट्रैवल ब्लॉगर और गैंगेरेप पीड़ित विदेशी महिला ने आज झारखंड छोड़ दिया।
पुलिस ने स्पेनिश कपल को सुरक्षा के साथ दुमका से 70 किमी दूर झारखंड-बिहार के बॉर्डर तक छोड़ा। बिहार से होते हुए स्पेनिश ट्रैवल दंपती आगे की यात्रा करेंगे।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पीड़ित विदेशी महिला ने कहा कि ये एक घटना थी, जो कहीं भी हो सकती है। मैं आज भी मानती हूं कि इंडिया एक अच्छा देश है, और यहां के लोग बहुत अच्छे हैं।
इधर स्पेनिश युवती के साथ गैंगेरप मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। एसपी से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। 7 मार्च को इस पर सुनवाई होगी।
इधर झारखंड कानूनी सेवा प्राधिकरण (JHALSA) इस मामले में महिला की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा है।
बता दें कि स्पेनिश महिला के साथ शुक्रवार की रात दुमका में गैंगरेप हुआ था। तीन आरोपी शनिवार को गिरफ्तार हो गए थे।
अभी चार आरोपी फरार हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो इनमें से कुछ को गिरफ्तार किया गया है।
स्पेनिश दंपती को कुछ दिनों तक सर्विलांस में भी रखा जा सकता है, ताकि उनकी सुरक्षा पर नजर रखी जा सके।
पुलिस सूत्र बताते हैं कि अभी भी स्पेनिश दंपती की कानूनी औपचारिकता है, जिसे उन्हें पूरा करना है।
इसे भी पढ़ें








