देवघर। पिछले साल शादी हुई और इस साल उसकी मौत हो गयी। देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनासी गांव के लोगो में मातम पसर गया है। दरअसल जिला के मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी अक्षय कुमार की शादी पुनासी निवासी रूपेश दास की बेटी के साथ हुई थी। आज अक्षय अपने साला के साथ घर के पास स्थित पुनासी डैम स्नान करने गया था।
जैसे ही दोनों डैम में नहाने के लिए उतरे अक्षय और इसका साला गहरे पानी की ओर बढ़ गए। दोनों डूबने की स्थिति में थे, लेकिन अक्षय के साला को तैरना आता था, वह तैर कर बाहर निकल गया। लेकिन अक्षय गहरे पानी मे समाते चला गया।
देर शाम तक गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश की गई। लेकिन डैम में कोई अता पता नही चल सका। इस खबर के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
इसे भी पढ़ें








