..तो ये है JSSC-CGL पेपर लीक का मास्टर माइंड

2 Min Read

डेढ़ करोड़ लेने वाले दो युवक धराये, खोला राज

रांची। JSSC-CGL के प्रश्न पत्र लीक मामले में एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। इस पूरे मामले के मास्टर माइंड का पता चल गया है।

यह खुलासा रांची में गिरफ्तार दो युवकों ने किया है। पेपर लीक मामले में डेढ़ करोड़ रुपया लेनेवाले दो युवाकों को एसआइटी ने पकड़ा है। दोनों बिहार के रहनेवाले हैं।

बिहार के भागलपुर के रहने वाले राहुल पीयूष और नवादा के रहने अभिषेक राज को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों की गिरफ्तारी रांची से हुई है।

जिन अभ्यर्थियों से पास कराने की एवज में पैसे लिये गये थे, उनके पैसे राहुल पीयूष के द्वारा खोले गए बैंक खाते में ही डाले थे। कई अभ्यर्थियों को राहुल का एकाउंट नंबर देकर उसने पैसे डालने को कहा गया था।

पेपर लीक करवाने के लिए राहुल और अभिषेक ने पटना के रहने वाले एक युवक राजीव के साथ मिलकर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का इन्वेस्ट किया था।

राहुल पीयूष और अभिषेक राज ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि पटना के रहने वाले राजीव कुमार द्वारा ही पेपर लीक की पूरी साजिश रची गई थी।

राजीव ने ही पैसे का इंतजाम किया था। बैंक एकाउंट राहुल पीयूष के नाम पर खोला गया। वहीं अभिषेक को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वह कैंडिडेट जुटाए और उनसे पैसे उगाहे।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री शनिवार को एनटीपीसी के लारा तापीय बिजली घर का उद्घाटन करेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं