तो इसीलिए एक पिता ने ही कर दी बेटी की हत्या

2 Min Read

पलामू। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया।

मामला तब सामने आया जब गांव वालों को इसकी भनक लगी। आरोपी पिता फरार है। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला सलतुआ गांव का है।

बताया जा रहा है कि मथुरा सिंह अपनी 16 वर्षीय बेटी पम्मी के साथ रहता था। 3 दिन पहले उसका बेटी से विवाद हुआ था।

इसी दौरान उसने अपनी बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में दफना दिया। बेटी की हत्या की खबर ग्रामीणों में फैल गयी।

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पहले शव की तलाश की।

चैनपुर के सदर अंचलाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने दफनाए गए शव को बाहर निकाला। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया।

चैनपुर थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है।

पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मथुरा की पत्नी की भी काफी पहले मौत हो चुकी है। वह पहले भी कई आपराधिक मामले में जेल जा चुका है।

इसे भी पढ़ें 

शिव रंग में रंगे इरफान अंसारी, रखा व्रत और बीजेपी को किया चैलेंज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं