रांची। रांची में एनआईए की महिला अधिकारी से एक महिला स्नैचर मोबाइल झपटकर फरार हो गई। दरअसल एनआईए अधिकारी गीता यादव बिरसा चौक स्थित बीच बाजार से गुजर रही थीं उसी वक्त महिला स्नैचर मोबाइल छीनकर फरार हो गई।
मौके पर मौजूद पुलिस भी उसे नहीं पकड़ पाई। गीता यादव ने जगरनाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अब तक स्नैचर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
गीता देवी धुर्वा स्थित एनआईए ऑफिस में कार्यरत है। उनका कहना है कि कई केस रिकॉर्ड उनके मोबाइल में है। स्नैचर उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है।
इसे भी पढ़ें







