Vande Bharat: रांची से पुरी वाया टाटा चलेगी स्लीपर वंदे भारत

2 Min Read

Vande Bharat:

रांची। रांची से पुरी के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है। यह ट्रेन टाटानगर होकर चलेगी। रेलवे बोर्ड ने इस पर क्षेत्रीय रेलवे कार्यालय को पत्र भेजा है। हटिया से चल रही तपस्विनी एक्सप्रेस में भीड़ और समय सारणी की समीक्षा के बाद अगली कार्रवाई होगी।

यात्रियों ने की है मांगः

यात्री संघों ने रांची-पुरी रूट पर स्लीपर वंदे भारत चलाने की मांग की है, ताकि यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिल सके। जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी और सांसद खीरु महतो ने पहले भी फरवरी 2024 और 2025 में यह मांग की थी।

बड़ी संख्या में लोग जाते हैं पुरी और भुवनेश्वरः

पुरी में पर्यटन और भुवनेश्वर में पढ़ने वाले इंजीनियरिंग छात्रों की संख्या को देखते हुए इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल तपस्विनी एक्सप्रेस इस रूट पर करीब 17 घंटे में यात्रा पूरी करती है, जबकि वंदे भारत से यह सफर सिर्फ 7-8 घंटे में तय हो सकेगा।

रांची से चलने वाली अन्य वंदे भारत ट्रेनें हैं:

रांची-हावड़ा वंदे भारत
रांची-वाराणसी वंदे भारत
रांची-पटना वंदे भारत

इन ट्रेनों की भी मांगः

साथ ही, उपभोक्ता समिति के सदस्य सतीश सिन्हा ने रांची से हरिद्वार-देहरादून और रांची-अहमदाबाद के लिए नई ट्रेनों की मांग की है। रेलवे बोर्ड को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है।

4 वंदे भारत ट्रेनें मिलने की उम्मीदः

रांचीवासियों को आने वाले समय में चार और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल सकती है। हटिया-बेंगलुरु, हटिया-रायपुर और हटिया-पुणे वंदे भारत के लिए भी प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

इसे भी पढ़ें

बिहारः वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, पथराव में कोच के शीशे टूटे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं